नई दिल्ली: पेपर लीक मामले को लेकर CJP और केंद्र सरकार के बीच आज दोपहर 3:30 बजे तीसरे दौर की बैठक होने की संभावना है। बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित आंदोलन की प्रमुख मांगों पर चर्चा हो सकती है।
इससे पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग कड़ी कर दी है।
CJP का कहना है कि यदि उनकी प्रमुख मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर आज होने वाली बैठक के नतीजे पर है।


0 Comments