Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया में कांग्रेस की बढ़त, गुजरात में BJP की जीत

उपचुनाव 2026: तीन राज्यों में सामने आई तस्वीर

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं।

बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 25वें राउंड तक 50,976 वोट के साथ 14,953 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 36,023 वोट मिले हैं। यह सीट भाजपा नेता नितिन नवीन का गढ़ मानी जाती रही है।

मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10वें राउंड तक 50,307 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट मिले हैं।

वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,499 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है।

नोट: यह खबर उपलब्ध मतगणना और घोषित परिणामों पर आधारित है। अंतिम आधिकारिक नतीजे निर्वाचन आयोग जारी करेगा।


Post a Comment

0 Comments