काम के बदले रिश्वत और अश्लील 'फेवर': अनाथ युवती को होटल बुलाने वाला पटवारी आशीष सोनकर सस्पेंड
शहडोल (मध्य प्रदेश): अनाथ युवती से जाति प्रमाण-पत्र व जमीन संबंधी काम कराने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने और व्हाट्सएप पर अश्लील बातचीत कर होटल बुलाने के गंभीर आरोपों में घिरे पटवारी आशीष सोनकर पर प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है।
काम के बदले ₹15 हजार वसूले, फिर की डर्टी चैट
सोहागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है।
पीड़िता का आरोप है कि काम के एवज में पटवारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 15 हजार रुपये नकद ले लिए गए।
'होटल में क्या करेंगे?'—चैट स्क्रीनशॉट से खुला राज
आरोपों के मुताबिक, पटवारी आशीष सोनकर युवती पर अकेले में होटल में मिलने का लगातार दबाव बना रहा था।
पटवारी की इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ कलेक्टर शहडोल के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई।
नोटिस का जवाब नहीं दिया, एसडीएम ने की निलंबन की कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर सोहागपुर एसडीएम अमृता गर्ग ने पटवारी आशीष सोनकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
0 Comments