छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। छोटेबेठिया क्षेत्र में सक्रिय रहे खूंखार नक्सली कमांडर मल्लेश ने आखिरकार सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीवीसीएम (DVCM) रैंक के मल्लेश ने AK-47 रायफल के साथ BSF की 94वीं वाहिनी के समक्ष हथियार डाले। बताया जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय पत्रकारों की समझाइश के बाद उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहे मल्लेश के सरेंडर को बस्तर में माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत उसे सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इलाके में शांति और विकास की नई उम्मीद जताई है।


0 Comments