दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल-पहाड़ में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों के छिपाए गए हथियार और सामान बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने की।
आत्मसमर्पित माओवादी से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई।
इसके अलावा इंसास और एके-47 की मैगजीन, एसएलआर मैगजीन, 12 बोर सहित विभिन्न हथियारों के कारतूस, बीजीएल लॉन्चर, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, बैटरियां, कोडेक्स वायर, वर्दियां, रेनकोट, दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोग का सामान भी जब्त किया गया है।
पुलिस का कहना है कि लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के कारण नक्सली अपने हथियार और अन्य सामग्री जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखते थे। आत्मसमर्पित माओवादी की सूचना के आधार पर इस गुप्त ठिकाने का पता लगाया गया।
दंतेवाड़ा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा और नक्सली गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments