Ticker

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर चढ़ावा प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के विरोध में दंतेवाड़ा कांग्रेस की पदयात्रा, पारदर्शी जांच की मांग

 दंतेवाड़ा। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे एवं दान के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से बस स्टैंड तक पदयात्रा निकाली और तख्तियों व कांग्रेस के झंडों के साथ पारदर्शी जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। उनका कहना था कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया चढ़ावा और दान पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में उपयोग होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने कहा कि यदि चढ़ावे और दान के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार की शिकायतें सामने आई हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा शोरी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी की धार्मिक आस्था पर प्रश्न उठाना नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा और दान राशि के पारदर्शी उपयोग की मांग करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कथित अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, विवेक देवांगन, विमल सलाम, विद्यानंद सैन, महावीर ठाकुर, मनोज मालवीय, किरण जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष भीमसेन मांडवी, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला सचिव जीतेन्द्र कश्यप, आकाश विश्वास, रॉबर्ट सायमन, गौरव गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष किरात आलमी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम नाग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, गणेश दुर्गा, उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments