दंतेवाड़ा |ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में AM/NS इंडिया ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत किरंदुल के हिरोली ग्राम पंचायत में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 92 ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान 77 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 56 पैथोलॉजिकल जांच, जिनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मलेरिया टेस्ट शामिल रहे, पूरी तरह निशुल्क किए गए।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में ग्राम पंचायत हिरोली के सरपंच, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) और मितानिन बहनों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
AM/NS इंडिया की यह पहल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को समय पर जांच एवं उपचार का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



0 Comments