रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में साजिद अली (50), उनकी पत्नी, 19 वर्षीय बेटा और 16 व 17 साल की दो बेटियां शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने और परिवार के मुखिया द्वारा फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।
बताया जा रहा है कि यह परिवार करीब आठ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
नोट: यह खबर प्रारंभिक पुलिस जानकारी पर आधारित है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।



0 Comments