नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग उठा रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अधिकारियों के अनुसार उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और अनशन के दौरान उनका लगभग 9.5 किलोग्राम वजन कम हो चुका था।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की की, जबकि पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाना जरूरी था।
सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से आमरण अनशन पर बैठे थे। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके नियमित मेडिकल चेकअप और जरूरत पड़ने पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे।फिलहाल सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।


0 Comments