Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

नारायणपुर के अदनार जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद, 10 राइफल समेत विस्फोटक जब्त

 


नारायणपुर के अदनार जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद, 10 राइफल समेत विस्फोटक जब्त

नारायणपुर। जिले के अदनार इलाके के जंगल में पुलिस और BSF की संयुक्त सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जंगल में नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए एक पुराने हथियार डंप को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को अदनार क्षेत्र के जंगल में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया था। इसी दौरान गांव के उत्तर-पश्चिम दिशा में जंगल के अंदर सुरक्षा बलों को संदिग्ध डंप मिला। तलाशी लेने पर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

10 राइफल समेत BGL शेल बरामद

बरामद सामान में 1 .303 राइफल, 4 .315 राइफल और 5 नग 12 बोर राइफल शामिल हैं। इसके अलावा 2 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 1 टेलिस्कोपिक साइट और 13 जीवित BGL शेल भी मिले हैं।

सुरक्षा बलों ने 12 बोर के 16 कारतूस और करीब 2 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह डंप नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखा गया था। इलाके में लगातार चलाए जा रहे सर्च और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली।


अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ नक्सली गतिविधियों से जुड़े बचे हुए हथियार और अन्य सामग्री को बरामद करना है। पुलिस और BSF की संयुक्त टीमों द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments