मंगलवार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों मशीनों के इंजन वाले हिस्से में आग लगाई गई थी।
नक्सली वारदात की आशंका पर पुलिस ने क्या कहा?
बस्तर क्षेत्र होने के कारण इस तरह की घटना के बाद नक्सली वारदात की आशंका भी सामने आती है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद स्पष्ट किया है कि फिलहाल घटना के नक्सल गतिविधि से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
घटनास्थल या आसपास से किसी तरह का नक्सली पर्चा भी बरामद नहीं हुआ है।
आखिर किसने लगाई आग?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कंपनी की मशीनों को किसने और किस मकसद से निशाना बनाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें कौन शामिल था, इसका खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
0 Comments