बिलासपुर में विवाद के बाद तनाव, पथराव और तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात माहौल गरमा गया। कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते भीड़ और पथराव में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई। आसपास की कुछ दुकानों और घरों में भी तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद काफी देर तक भीड़ मौके पर बनी रही।
पथराव और झड़प के दौरान टीआई रवि तिवारी का सिर फट गया, जबकि आरक्षक समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।
हालात बिगड़ने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह को हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सीएएफ से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।
बताया गया कि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। रात करीब 4 बजे तक भीड़ थाने और आसपास के इलाके में जुटी रही।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौ
जूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments