Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

रक्षाबंधन पर छलका स्नेह, BJP महिला मोर्चा ने SP लक्ष्य शर्मा और पुलिस जवानों को बांधी राखी


खैरागढ़ ; त्योहारों की रौनक के बीच जब पूरा शहर अपनों के साथ खुशियां मना रहा होता है, तब हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपने परिवार से सैकड़ों मील दूर मुस्तैदी से खड़े रहते हैं। इसी समर्पण और सेवा भाव का मान रखते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खैरागढ़ के पुलिस जवानों के साथ आत्मीयता से यह पर्व मनाया।

SP कार्यालय में बंधी सुरक्षा की डोर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सबसे पहले जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने SP लक्ष्य शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रमेश कुमार डांडे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों व जवानों का मुंह मीठा कराकर उनकी दीर्घायु और सुरक्षित भविष्य की प्रार्थना की।

महिलाओं ने कहा कि पुलिस जवान 24 घंटे सुरक्षा में डटे रहकर अपने फर्ज को परिवार से ऊपर रखते हैं, इसलिए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना एक बहन के रूप में उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है।

थाना परिसर में भी दिखा उत्साह SP कार्यालय के बाद महिला मोर्चा की टीम खैरागढ़ थाना पहुंची। यहां थाना प्रभारी अनिल शर्मा समेत ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। जवानों ने भी बहनों को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहीं मौजूद इस आत्मीय आयोजन में मुख्य रूप से नीलिमा गोस्वामी, देवीन कोठले, गरिमा तिवारी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments