Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

दतिया उपचुनाव 2026: तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे, भाजपा की लीड घटकर सिर्फ 192 वोट

दतिया उपचुनाव: तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे, भाजपा की बढ़त सिमटी; सिर्फ 192 वोटों का अंतर

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना लगातार रोमांचक होती जा रही है। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मुकाबला पूरी तरह कांटे का बन गया है।

ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 4,998 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 4,262 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (ASP) को 1,344 वोट मिले हैं।

लगातार दो राउंड में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस ने मुकाबले को पूरी तरह पलट दिया है। हालांकि कुल मिलाकर भाजपा की बढ़त अभी भी बरकरार है, लेकिन यह घटकर सिर्फ 192 वोट रह गई है।

मतगणना अभी जारी है और आने वाले राउंड इस सीट का परिणाम तय करेंगे। कम अंतर होने के कारण हर राउंड के साथ स्थिति बदल सकती है।

Post a Comment

0 Comments