शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद उन्हें जमानत देने का आदेश जारी किया। कवासी लखमा पिछले 378 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। तब से अब तक वे रायपुर जेल में बंद थे।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0 Comments