रायपुर के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है,
जो पिछले कुछ समय से एम्स के बी ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड में भर्ती था। जानकारी के अनुसार, वह रक्त संबंधी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा था।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जानकारी में मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या कोई और वजह।
आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस अस्पताल प्रशासन और मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
0 Comments