सूरजपुर में बीच सड़क जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़कर घंटों तक जाम लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 16 फरवरी की रात की है।
बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के कुछ युवक लटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही में सड़क के बीचों-बीच बर्थडे पार्टी मना रहे थे। अंबिकापुर–बनारस मार्ग होने के कारण रात में यहां से लगातार वाहन गुजरते हैं। युवकों की लापरवाही के चलते एंबुलेंस समेत कई वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

0 Comments