Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

छपरा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

 


छपरा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

छपरा। बिहार के छपरा सदर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर के ऊंचे हिस्से पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान संजीत साह उर्फ भोला साह, पिता शिवजी साह, निवासी बिछुआ छपरा के रूप में बताई गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक करीब तीन घंटे से टावर के ऊपरी हिस्से में मौजूद है।

50 लाख की नोटिस मिलने की बात

परिजनों का कहना है कि युवक को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की नोटिस मिली थी। इसी को लेकर वह काफी तनाव में था और इसके बाद टावर पर चढ़ गया। हालांकि, नोटिस और युवक के टावर पर चढ़ने के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

घटना छपरा टाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

टावर के नीचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। मौके पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments