आज मैनपाट में प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी के साथ उतरा। कमलेश्वरपुर चौक से शुरुआत करते हुए एक दर्जन से ज्यादा अतिक्रमणों पर बुलडोजर चला दिया गया।
जैसे ही प्रशासन की टीम पहुंची, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
सवाल यह उठता है — जो लोग सालों से इन जमीनों पर रह रहे थे, उनके लिए अब क्या होगा? विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है और कमलेश्वरपुर चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।



0 Comments