Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

दुर्ग के अम्लेश्वर में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में डूबा रायपुर का युवक, SDRF ने घंटों बाद निकाला शव

 

 

दुर्ग के अम्लेश्वर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदली

दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रायपुर निवासी 22 वर्षीय टोमेश अपने 12 दोस्तों के साथ अम्लेश्वर स्थित खारून नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। लेकिन दिनभर की मौज-मस्ती कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, पिकनिक खत्म होने के बाद सभी दोस्त नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान टोमेश अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के सामने वे बेबस साबित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही अम्लेश्वर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments