Ticker

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टायर फटने से खेत में पलटी, 9 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास पहुंचा, उसका अगला टायर अचानक पंचर हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का कारण फिलहाल शुरुआती तौर पर टायर पंचर माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस टीम भी घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments