Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्य सड़क से सटा अवैध क्रशर! जावंगा में ‘लक्ष्मी मेटल एंड इंडस्ट्रीज’ पर छविंद्र कर्मा का औचक निरीक्षण, तत्काल बंद करने की मांग

 दंतेवाड़ा जिले के गीदम–जगदलपुर मुख्य मार्ग पर जावंगा स्थित लक्ष्मी मेटल एंड इंडस्ट्रीज क्रशर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा ने औचक निरीक्षण के बाद क्रशर को पूरी तरह अवैध बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की है। उनका आरोप है कि क्रशर मुख्य सड़क से महज 100–150 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है, जो खनन और सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग के दौरान पास के स्कूलों, ढाबों और सीआरपीएफ कैंप पर खतरा मंडराता है। स्थानीय थाने को पूर्व सूचना दिए बिना विस्फोट किए जाने से राहगीरों और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है। पूर्व में पत्थर उड़ने से लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।


छविंद्र कर्मा ने खनिज विभाग से जिले के सभी क्रशरों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्रशर बंद नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments