Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन, युवाओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल

दंतेवाड़ा। जिले के युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया।

 यह कार्यक्रम माय भारत जिला युवा केंद्र दंतेवाड़ा एवं शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।


इस प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता तथा नेतृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नीति-निर्माण की समझ से जोड़ना रहा।

मुख्य अतिथियों ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता तथा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री राहुल असरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।


राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ श्री सुरेश कुमार यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में संसदीय परंपराओं और समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता देखने को मिली।


अन्य खबरे- https://www.shubhcg.com/2026/02/blog-post_24.html


Post a Comment

0 Comments