मानवता की मिसाल
दंतेवाड़ा के बैलाडीला की दुर्गम पहाड़ियों में इंसानियत की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर दिल को छू लिया। जब एक आदिवासी महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और अस्पताल तक पहुँचना नामुमकिन लग रहा था, तब ग्रामीणों की गुहार पर CRPF की 165वीं बटालियन के जवान तुरंत मदद के लिए आगे आए।
अफसर राजेश गुर्जर के नेतृत्व में जवानों ने खाट को कंधे पर उठाया और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया। समय पर इलाज मिलने से माँ और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।
बस्तर में जहाँ सुरक्षा बल नक्सल चुनौती से जूझ रहे हैं, वहीं यह घटना साबित करती है कि वर्दी के पीछे संवेदनशील दिल भी धड़कता है। यह सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है।
-


0 Comments