Ticker

6/recent/ticker-posts

UK07 Rider Anurag Dobhal Live Accident: इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड की कोशिश? वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों फेमस यूट्यूबर UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आते हुए कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की।

लाइव स्ट्रीम के दौरान वह तेज रफ्तार से कार चलाते दिखाई दिए और अचानक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस पूरे घटनाक्रम को हजारों फॉलोअर्स ने लाइव देखा, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद फैंस उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग अनुराग डोभाल के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments