दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में Central Reserve Police Force (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। 7 मार्च 2026 को ANTS बारसूर में CRPF दंतेवाड़ा रेंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस रक्तदान शिविर में 205 CRPF जवानों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में डीआईजी ऑप्स कार्यालय दंतेवाड़ा, 195वीं बटालियन तथा ANTS बारसूर के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में Rakesh Chaudhary, स्टाफ ऑफिसर Anil Kumar Jha, Vikrant Verma तथा Dr. Anil Kumar Bharti विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर जवानों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान डीआईजी राकेश चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक महान और जीवन बचाने वाली सेवा है। उन्होंने जवानों को समय-समय पर रक्तदान करने और समाज के प्रति सेवा भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में सभी रक्तदाताओं का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उसके बाद ही रक्तदान कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सहयोगी संस्था बिलासा ग्रुप (NGO) द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अन्य खबरे- https://www.shubhcg.com/2026/03/130-maoists-surrender-before-cm-revanth-reddy.html


0 Comments