Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों का सरेंडर, 124 हथियार पुलिस को सौंपे

 


तेलंगाना में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता सामने आई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कुल 130 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सरेंडर करने वालों में तीन स्टेट कमेटी मेंबर, एक रीजनल कमेटी मेंबर, दस डिविजनल कमेटी मेंबर, 46 एरिया कमेटी मेंबर और 70 पार्टी मेंबर शामिल हैं।

माओवादियों ने पुलिस को कुल 124 हथियार सौंपे, जिनमें एक इंसास LMG राइफल, 31 AK-47 राइफल, 21 इंसास राइफल, 20 SLR राइफल, 18 .303 राइफल और 33 अन्य हथियार शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में लाया जाएगा। सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और सरकार की नीतियों के कारण नक्सल संगठन कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं।

https://x.com/ShubhCg/status/2030270707947729364?s=20


Post a Comment

0 Comments