दर्शना सिंह एक किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता अरुण सिंह किसान हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद दर्शना ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
दर्शना सिंह ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई गांव के ही स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गणित विषय के साथ 12वीं पास की और JEE परीक्षा पास कर IIT कानपुर में प्रवेश प्राप्त किया। IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और आखिरकार सफलता हासिल कर ली।
दर्शना सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
अन्य खबरे - https://www.shubhcg.com/2026/03/jashpur-kunkuri-anmol-bus-accident-godamba.html
.jpg)

0 Comments