छत्तीसगढ़ के Jashpur जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। Kunkuri के पास स्थित गोड़अंबा इलाके में यात्रियों से भरी अनमोल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना भयानक था कि बस के नीचे दबने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बस Kurdeg से कुनकुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान गोड़अंबा के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कुनकुरी और जशपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
another news - https://www.shubhcg.com/2026/03/fagun-madai-dantewada-psychological-social-impact.html

.jpeg)
.jpeg)

0 Comments