दुर्ग में रिटायर्ड पटवारी के घर ED का छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम; पूछताछ जारी
दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग के सिकोला भाटा इलाके में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रिटायर्ड पटवारी कमलेश राजपूत के घर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे उनके निवास पर पहुंची, जिसके बाद घर में पूछताछ और जांच की कार्रवाई जारी है।
सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे सिकोला भाटा स्थित कमलेश राजपूत के निवास पर पहुंची। टीम द्वारा घर के अंदर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, ED की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
परिवार में सरकारी पदों पर हैं बच्चे
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड पटवारी कमलेश राजपूत के चार बच्चे हैं। इनमें दो पटवारी, एक उप पंजीयक और एक तहसीलदार के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। हालांकि, ED की कार्रवाई का इन पदों से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
कार्रवाई किस मामले में, स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की टीम किस मामले को लेकर रिटायर्ड पटवारी के घर पहुंची है। जांच पूरी होने या ED की टीम के बाहर निकलने के बाद ही कार्रवाई के कारण और अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
स्थान: दुर्ग, छत्तीसगढ़


0 Comments